कोचरों के चौक में कुत्तों का आतंक, कोचिंग जा रहे स्टूडेंट को जगह-जगह से काटा
बीकानेर। कोचरों के चौक में कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि क्षेत्र में भय का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि गुरुवार शाम यश सेठिया पुत्र मोतीलाल सेठिया उम्र 13 साल जो की कोचिंग से घर जा रहा था। कोचरों के चौक में कुत्तों के एक झुंड ने उसको साइकिल से नीचे गिरा दिया और उस पर हमला बोल दिया।

बालक के पेट पर 5-6 जगह पर काटने पर निशान बन गए तुरंत मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन कुत्तों को भगाया फिर उसके पिता को फोन करके बुलाया जहां से पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। कोचर ने बताया कि इस 1 महीने के अंदर चार-पांच जनों को कुत्ते काट चुके हैं और हर राहगीरों पर झपटा मार के गाडिय़ों से गिरा देते हैं। क्षेत्रवासियों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन