डॉग शो 25 फरवरी को, फैन्सी ड्रेस पहनेंगे, दिखाएंगे करतब
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में 25 फरवरी को डॉग शो आयोजित होगा। वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर एवं केनाइन वेलफेयर सोसाइटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में डॉग शो आयोजित किया जायेगा।
डॉग शो के दौरान श्वान की विभिन्न प्रजातियाँ, डॉग फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, विभिन्न करतब, ओबिडेंस कमांड आदि प्रस्तुतियां दी जाएगी। प्रो. सिंह ने बताया कि डॉग शो के लिए श्वानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन हेतु वेटरनरी महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग में प्रात: 9 बजे से दोपहर 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन