डॉक्टर को धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक डॉक्टर को धमकी देकर लाखों रूपये की रुपये मांगने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विष्णु साध को राउंडअप किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में हुई। 25 जुलाई को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.श्याम अग्रवाल को तीन चार युवकों द्वारा धमकी देकर 25 लाख रूपये एक मुश्त व एक लाख रूपये प्रतिमाह सुरक्षा राशि के रूप में देने की मांग की थी। इस पर डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए नयाशहर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इस मामले में पूर्व में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। अब मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिये है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए