सावन शिवरात्रि पर करें ये उपाय, बरसेगी महादेव की कृपा
शिवरात्रि हिन्दू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है। भगवान शिव को समर्पित यह त्योहार चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार सावन की शिवरात्रि 15 जुलाई को पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिवजी का विवाह हुआ था। मान्यता है कि इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। वैसे हर महीने की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि आती है लेकिन, सावन शिवजी का महीना है, ऐसे में इसका महत्व विशेष होता है। सावन शिवरात्रि के दिन व्रत, उपवास, मंत्र जाप और रात्रि जागरण को बहुत मंगलकारी माना जाता है। इस दिन लोग कांवड़ में गंगाजल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।

ऐसे करें शिवजी की उपासना
सावन की शिवरात्रि पर सुबह स्नान करके शिव पूजा का संकल्प लें। शिवजी को जल अर्पित करें। इसके बाद पंचोपचार पूजन करके शिवजी के मंत्रों का जाप करें। रात में शिव मंत्रों के अलावा रुद्राष्टक या शिव स्तुति का पाठ भी कर सकते हैं। अगर आप चार पहर पूजन करते हैं तो पहले पहर में दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घी और चौथे में शहद से पूजन करें. हर पहर में जल का प्रयोग जरूर करें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन