चार बाइकर्स एक दिन में करेंगे 960 किमी यात्रा, बीकानेर में हुआ स्वागत
बीकानेर। चार बाइकर्स ने देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान के एक छोर से दूसरे छोर पर एक ही दिन में पहुंचने का एक साहसिक अभियान शुरू किया है। जयपुर के वैशाली नगर में रहने वाले दीपक सैनी और उनकी पत्नी सौम्यता सैनी के नेतृत्व में श्रीगंगानगर के खंखा हेड से शुरू हुआ ये अभियान बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में संपन्न होगा। रविवार सुबह 4 बजे शुरू हुआ ये बाइक अभियान आज रात को 8 बजे कुशलगढ़ में पहुंच कर संपन्न होगा। एक दिन में ये बाइकर्स 960 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे दीपक सैनी व उनकी धर्मपत्नी सौम्यता सैनी दोनों बाइकर हैं और साहसिक अभियान चलाने के शौकीन हैं। सौम्यता का जन्म बीकानेर में हुआ।

इनके पिता बाबूलाल सांखला व्यवसायी है। बाइकर्स सैनी दम्पती के नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। जिनमें 2004 में ग्राम आरएक्स 100 से मनाली रोहतांग पास का साहसिक अभियान। 2014 में रॉयल इनफील्ड थंडरबर्ड द्वारा लेह सर्किट का साहसिक अभियान पूरा किया। जनवरी 2022 में पिलियन राइडिंग पीछे की सीट पर सवारी करते हुए एक ही दिन में 1100 किमी की दूरी तय की। मार्च 2022 में 23 घंटे में 1700 किलोमीटर की दूरी तय करी और मैडलमोर 100 किलोमीटर) कम्पलीट किया। तीन बाइकों पर सवार इन चार बाइकर्स के बीकानेर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामनिवास गोदारा, लायंस क्लब के सचिव अशोक बंसल, राजेश मिड्ढा, बाबूलाल सांखला, अमित सांखला, दीपचंंद सांखला आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन