डीजे धूम पर पुलिस ने मनाई होली
बीकानेर। होली के दो दिन कठिन ड्यूटी के बाद पुलिस के जवानों ने शनिवार को लाइन मैदान में जमकर होली खेली। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर से लेकर थाने के कॉन्स्टेबल तक ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। खुद पुलिस अधीक्षक ने अपने जवानों और अधिकारियों के साथ पारिवारिक सदस्य की तरह होली खेली।
पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी, थानेदारों के साथ ही लाइन और थानों का स्टाफ भी नाचता झूमता नजर आया। सादी वर्दी में पुलिस अधीक्षक को आला अधिकारियों से सामान्य कॉन्स्टेबल तक ने गुलाल लगाया। औपचारिक गुलाल लगाने के बाद डीजे शुरू हुआ तो सभी थिरक उठे।
महिला पुलिस कॉन्स्टेबल और निरीक्षक भी इस दौरान पूरी होली खेलते नजर आई। इन महिला पुलिस कर्मियों ने अलग दल बनाकर डांस किया। इस अनौपचारिक कार्यक्रम में भी पुलिस के जवान पूरी तरह अनुशासित नजर आए। आला अधिकारियों की उपस्थिति में फिल्मी गानों पर डांस करते हुए भी आला अधिकारियों के आसपास होने का एहसास बना रहा। हालांकि पुलिस थानों में होली नहीं खेलकर विरोध दर्ज कराया गया।
दरअसल, कॉन्स्टेबल से इंस्पेक्टर तक ने होली के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। पुलिस लाइन पर तो होली पर रंगत दिखाई दी लेकिन थानों में ज्यादा रौनक नहीं थी। दरअसल, पुलिस इंस्पेक्टर से कॉन्स्टेबल तक विभागीय पदोन्नति नहीं होने से नाराज है। हर साल पुलिसकर्मी होली के अगले दिन पुलिस लाइन के मैदान में ही होली खेलते हैं। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया जाता है लेकिन मुख्य रूप से पुलिस अधिकारी और जवान ही इसमें नजर आते हैं। करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों के बीच तालमेल देखने को मिला।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन