संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने संभाला पदभार
बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती वंदना सिंघवी ने रविवार को बीकानेर संभागीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। श्रीमती सिंघवी भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2008 बैच की अधिकारी हैं। श्रीमती वंदना सिंघवी इससे पहले पाली संभागीय आयुक्त के रूप में कार्यरत थीं।
इसके अतिरिक्त सिंघवी जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी ,सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, निदेशक ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट जोधपुर , अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जोधपुर, सहित विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन