संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक , जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शुक्रवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले भर के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि वर्तमान स्थिति में सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता, तत्परता और जवाबदेही से कार्य करें। अधिकारियों का रिस्पॉन्स त्वरित हो तथा निर्देशों की समयबद्ध व अक्षरश: पालना सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने और इसे फैलने से रोकने, पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित करने, हेल्पलाइन नंबर 100, 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन को प्रचारित करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, थानावार सीएलजी बैठकें करने, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अनावश्यक सामग्री अपलोड नहीं और इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार सभी स्थानों पर पर्याप्त मेडिकल किटें रखने, अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत और अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिले के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन