संभागीय आयुक्त ने नालों पर बनी चौकियां, रैम्प, सीढिय़ां हटवाने के दिए निर्देश
बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि आगामी मानसून के मददेनजर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सम्बंधित एंजेसियां अलर्ट मोड पर रहें। डॉ. नीरज के. पवन ने शुक्रवार को संभाग के सभी जिलों के कलक्टर के साथ वीसी के जरिए आगामी मानसून के सम्बंध में आपात स्थिति की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बीकानेर मुख्यालय सहित जिलों के समस्त निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए पहले से ही तैयारियां पूर्ण कर लें। नालों की साफ -सफाई के कार्य को मिशन मोड पर करवाएं।

ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर लें जहां आवश्यकता पडऩे पर लोगों को रखा जा सके। जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद कलाल ने बताया कि शहर में नालों की साफ-सफाई का कार्य जारी है। सुजानदेसर ब्राम्हणों के मोहल्ला में पम्पिंग स्टेशन निर्माणाधीन है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि नालों पर बने समस्त प्रकार के अतिक्रमण हटवाएं। नालों पर बने चौकियां, रैम्प, सीढिय़ां हटवाएं लोगों को खुद हटाने के लिए नोटिस दें। चेतावनी के बावजूद यदि अतिक्रमण पाए जाते हैं तो निगम और यूआईटी संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे अतिक्रमण हटवाएं। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि मॉक ड्रिल की गई है। समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) हरि सिंह मीणा भी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन