जिला आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर छापे
बीकानेर। बीकानेर के जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पुनिया के कई ठिकानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छापे मारे हैं। आय से अधिक सम्पति के मामले में बीकानेर और जोधपुर दोनों ही स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें भारी मात्रा में सम्पति के कागजात मिले हैं। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। पुनिया की आय से कई गुना अधिक सम्पति ब्यूरो को अब तक मिल चुकी है। जिसमें आवासीय, कॉमर्शियल और प्लाट्स की करोड़ों रुपए की सम्पति है। ब्यूरो की एफआईआर के मुताबिक पुनिया के स्वयं के अलावा उसकी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के नाम से अनेक संपतियां ले रखी है। ये सम्पति तय आय से कई गुना अधिक है।

अवैध आय से बीकानेर के अलावा जोधपुर और अन्य जिलों में प्लॉट्स और जमीनें खरीद रखी है। अपने नाम से आवासीय के साथ ही एग्रीकल्चर जमीन भी ले रखी है। दस से ज्यादा ऐसी सम्पति के कागजात ब्यूरो को मिल चुके हैं लेकिन अभी कुछ कागजात मिलने की उम्मीद की जा रही है। एसीबी बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अभी कार्रवाई चल रही है। अभी कुछ और सम्पतियां मिलने की उम्मीद की जा रही है। ये कार्रवाई जोधपुर ग्रामीण इकाई के अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन