जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश, स्कूलों का बदला समय
बीकानेर। जिले में भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री-पाइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार (22 अप्रैल) से सत्रांत तक विद्यालय का समय प्रात: 7 से प्रात: 11 बजे तक किया है। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यालय शिक्षा (गु्रप-5) विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि से भीषण गर्मी लू (हीट वेव) के संदर्भ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा द्वारा प्री-प्राइमरी से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह समय किए जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। आदेशानुसार समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का समय पूर्ववत रहेगा। समस्त स्टाफ और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन