जिला कलेक्टर ने 349 विद्यालय को जीर्णशीर्ण मानते हुए जमींदोज करने की दी स्वीकृति
बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मेें सभी विभागों के साथ राजस्व अधिकारियों की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में सरकारी स्कूलों के रखरखाव, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘मिशन सुरक्षित स्कूलÓ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व अधिकारियों द्वारा जिले के 2 हजार 156 सरकारी स्कूलों का विस्तृत सर्वे किया गया। आवश्यकताओं का आकलन किया गया तथा इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही और कठोर निगरानी की जा रही है। जिला कलेक्टर ने बताया कि सर्वे के दौरान असुरक्षित पाए गए 349 विद्यालय स्ट्रक्चर जमींदोज करने की स्वीकृति दी गई है। जिनमें से कई जमींदोज किए जा चुके हैं अन्य को जमींदोज करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केन्द्रों की बिल्डिंग का बीडीओ और तहसीलदार की संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी। अगर कोई बिल्डिंग जीर्णशीर्ण जमींदोज होने से रह गई है तो उसे भी चिन्हिंत कर जमींदोज किया जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन