दिव्यांग खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित, ड्रेस, शॉटपुट व व्हीलचैयर की भेंट
बीकानेर। गंगाशहर स्थित एसएमएस दिव्यांग सेवा पैरा स्पोर्ट्स संस्थान द्वारा दिव्यांग खिलाडिय़ों को निरन्तर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। संस्थान अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि हाल ही में राजस्थान इंजीनियर पेंशनर सोसायटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में संस्थान के दिव्यांग खिलाडिय़ों हेतु अनेक सौगात प्रदान की गई है। अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि राजस्थान पेंशनर इंजीनियर सोसाइटी द्वारा दिव्यांगजन खिलाडिय़ों को एक जैसी २५ ड्रेस, ६ शॉटपुट, २ डिस्कस और एक व्हीलचेयर प्रदान की गई है। सोसायटी अध्यक्ष सुशील डूडी, महासचिव केके सोनी एवं प्रवीण मित्तल का सान्निध्य रहा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी आगामी समय में स्पोर्ट्स व्हीलचेयर देने की घोषणा की है। मंजू गुलगुलिया ने बताया कि जरुरतमंद की मदद करना श्रेष्ठ सेवा है और दिव्यांगजनों की मदद करना सर्वश्रेष्ठ सेवा का कार्य है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन