500 बीघा क्षेत्र में गंदे पानी से उगाई गई सब्जियों को किया नष्ट
बीकानेर। शिवबाड़ी क्षेत्र में विजयवर्गीय ढाणी के समीप करीब 500 बीघा से क्षेत्र में गंदे पानी का प्रयोग कर उगाई गई सब्जियां नष्ट करवाई गई है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में निगम और राजस्व तहसीलदार के दल द्वारा यह कार्रवाई की गई। राजस्व तहसीलदार रवि शंकर ने बताया कि यहां डंपिंग किये जा रहे गंदे पानी की पाल को बांधने का कार्य निगम द्वारा किया गया ।

जिला कलेक्टर ने इस क्षेत्र का निरीक्षण कर यहां अवैध काश्त होना पाया साथ ही इस नाले के आसपास के क्षेत्र में गंदे पानी का उपयोग कर सब्जियां उगाई पाई गई। इस पर दिए गए निर्देशों की पालना में 500 बीघा से अधिक क्षेत्र में गंदे पानी का उपयोग कर उगाई गई सब्जियों को नष्ट करवाया गया और संबंधित को भविष्य में ऐसा न करने के लिए सख्ती से पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां नियमित निगरानी की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन