गंदगी से सराबोर पीबीएम, सियाग ने सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की
बीकानेर। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल कहा जाने वाला पीबीएम अस्पताल अव्यवस्थाओं के अम्बार से भरा पड़ा है। जिला कांग्रेस (देहात) अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में जगह-जगह फैली गंदगी और बन्द पड़े सीसीटीवी कैमरों का मुद्दे पर अस्पताल प्रशासन से वार्ता की गई। सियाग ने बताया कि वार्ड में गंदगी होना मरीजों व उनके परिजनों को मौत के मुंह में धकेलने समान है।

रोगों से पीडि़त व्यक्ति को बेहतर इलाज के साथ स्वच्छता भरा माहौल मिले तो काफी सहुलियत रहेगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल व अस्पताल अधीक्षक को व्यवस्थाओं को सुचारू करवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते सफाई कार्य एवं कैमरा दुरुस्तीकरण कार्य नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आए दिन अस्पताल में चोरी की घटनाएं सामने आने के बावजूद अस्पताल प्रशासन सचेत नहीं हो रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन