तानाशाही और गरीबों के खिलाफ अत्याचार बंद करे भाजपा सरकार बिशनाराम सियाग
कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से आमजन के खिलाफ तानाशाही तरीके से जबरदस्ती स्मार्ट मीटर के नाम से लूट करना चाहती है उसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरीके से अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही हैं संविधान की धज्जियां उड़ा रही है उसके खिलाफ किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस पुरजोर तरीके से जनता के हितों की रक्षा करना कांग्रेस का कर्तव्य है उसको निभायेगी। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से निकाय चुनावों को टालने, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर के नाम से आमजन के जेबों पर डाका डालने और पूरे राजस्थान में खासतौर से बीकानेर में जिस तरह कानून व्यवस्था लचर हुई है। संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अनूपगढ़ विधायक जिला कांग्रेस प्रभारी शिमला नायक, पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलाराम गोदारा, पूर्व मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, डॉ. राजेंद्र मूंड ने समारोह को सम्बोधित किया।

प्रदर्शन सभा को प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्रसिंह सांखला, मूलाराम भादू, सचिव साजिद सुलेमानी, श्रीडूंगरगढ़ नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, हरिराम बाना, विक्रम स्वामी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन रामनिवास गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, पश्चिम विधानसभा समन्वयक सद्दाम हुसैन, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, जवाहर बाल मंच प्रदेश संयोजक अरुण व्यास, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी, जिला महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, जगदीश शर्मा, भंवरलाल कूकना, हनुमान चौधरी, पूनमचंद भाम्भू, देवेन्द्र बिस्सा, सत्तू खां, ओमप्रकाश गुरावा, गुमानाराम जाखड़, अर्जुनराम कुकणा, अमरीक सिंह, सुषमा बारूपाल, शर्मिला पंचारिया, आशादेवी स्वामी, महिपाल सारस्वत, सुमित कोचर, आनन्दसिंह सोढा, विजेंद्र सिंह, रामनिवास, जगदीश शर्मा, अशोक बुडिया, मनोज किराडू, विकास तंवर, अभिमन्यु, मनीष, राजेश, शहजाद भुट्टो, जाकिर नागोरी, लुम्बाराम, हेतराम, रामनिवास तर्ड, श्रीराम भादू, मोहनलाल, सुनील, शिवलाल, रेखाराम, अजय गोदारा, आबिद, रामनाथ आचार्य, अब्दुल सत्तार, चुन्नीलाल, चंपालाल, चोखाराम, प्रेमकुमार, रविकांत, बिरजराम भील, हरिप्रकाश बाल्मीकि, बृजलाल, पन्नालाल, अम्बराम इनखिया, डॉ प्रीति मेघवाल, इकबाल मलवान, सोहनलाल माहिया, सीताराम डूडी, श्रीकृष्ण गोदारा, मुरली गोदारा, भगवान्नाथ सिद्ध, राधेश्याम, ओमप्रकाश, जयकिशन गहलोत, धनपत चायल, रिछपाल, सांवरमल, आजम अली, अकबर, दिलीप बांठिया, मनोज, फिरोज भाटी, हजारी देवड़ा, रेवंतराम, सागरमल, हनुमान व्यास, अविनाश राठौड़, चेतनराम सियाग, केदारमल, रामसिंह, रामेश्वर लाल, जेठाराम, भागीरथ गोदारा, मनोज चौधरी, कन्हैयालाल, महेन्द्र देवड़ा आदि ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार से आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन