देवी सिंह भाटी व अर्जुनराम मेघवाल ने की मुलाकात
बीकानेर की राजनीति के दो दिग्गज चेहरों के हाथ जब आपस में मिले तो अर्से से जमी हुई बर्फ पिघल सी गई। असल में, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी के बीच लंबे समय से अदावत चल रही थी। शनिवार सुबह दोनों ही दिग्गज नेताओं की जब मुलाकात हुई तो उसके कई मायने निकाले गए। दोनों ने चुनाव को लेकर मंत्रणा की। साथ ही आगामी रणनीति तय की। केन्द्रीय मंत्री ने आज सांसद सेवा केन्द्र में कोलायत से भाजपा प्रत्याशी अंशुमान सिंह भाटी से मुलाकात की।

उसके बाद देवीसिंह भाटी से मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि इस मेल-मिलाप में देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अहम भूमिका रही। इस दौरान पुखराज चौपड़ा, सोहनलाल बैद, भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, मोहनलाल मेघवाल, कैलाश जाजड़ा, शिवदान सिंह राजपुरोहित, सहीराम चौधरी, चम्पालाल गेघर, श्रवण प्रजापत, भूपसिंह भाटी, छगन प्रजापत, जगदीश मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन