देवेंद्र फडणवीस सीएम, शिंदे और पवार बनेंगे डिप्टी सीएम
मुम्बई। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित हुए थे। उसके बाद फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, हृष्टक्क लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में 5:30 बजे होगा। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा। इस दिन सीएम के साथ एकनाथ और अजित पवार की पार्टी से डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल के सदस्यों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए