उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. बैरवा ने प्रदेश संयोजक जोशी को दी शुभकामनाएं, बीकानेर में नाइट टूरिज्म पर हुई चर्चा
जयपुर/बीकानेर। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने गुरुवार को जयपुर में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने जोशी को पुन: आईटी विभाग के संयोजक बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। दीया कुमारी ने कहा कि जोशी द्वारा पिछले एक दशक से अधिक समय से आईटी विभाग को मजबूत कर रहे हैं। उनके अनुभव का पार्टी को लाभ होगा और निचले स्तर तक पार्टी की रीति-नीति पहुंच पाएगी।

दीया कुमारी और डॉ. बैरवा को जोशी ने दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान जोशी ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बीकानेर जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं के बारे में भी बताया और बीकानेर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही जोशी ने बीकानेर में सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी बातचीत की। प्रदेश संयोजक जोशी ने डॉ. बैरवा को जिले में उच्च शिक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सोशल मीडिया विभाग के संयोजक हीरेन कौशिक भी मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन