घने कोहरे के बाद शीतलहर का अलर्ट, देखें 26 शहरों का तापमान
बीकानेर। आज सुबह से ही शहर में कोहरा छाया रहा। शीतलहर के कारण सदी तेज रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी 10 जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में नए साल से ही सर्दी जोर पकड़ेगी।
राज्य में चल रहे घने कोहरे का दौर आगामी 3-4 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटे में राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा (विजिबिलिटी 200 मीटर से कम) भी दर्ज होने की संभावना है।

मौसम केन्द्र के अनुसार जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु, झुंझुनूं , सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट है। 5 से 11 जनवरी तक शीतलहर का असर प्रभावी होगा। इस दौरान तेज सर्दी पड़ेगी। पूर्वी जिलों में शीत लहर का अधिक असर होगा। राज्य में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए