दिल्ली से खाटूश्यामजी-सालासर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
दिल्ली से खाटूश्यामजी (सीकर)-सालासर बालाजी (चूरू) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आज (शनिवार) से शुरू हो गई। फिलहाल एक दिन में एक ही उड़ान होगी। हेलीकॉप्टर में आने वाले लोगों को मंदिर में ङ्कढ्ढक्क दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा होटल और खाने-पीने की सुविधा भी दी जाएगी। ये पूरा पैकेज प्रति व्यक्ति 95 हजार रुपए का है। पहले दिन शनिवार को कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ हेलिकॉप्टर से बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर खाटूश्यामजी मंदिर से 9 किलोमीटर दूर जालूण्ड हेलीपैड पर उतरा।
दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से भरेगी उड़ान
हेलीकॉप्टर की उड़ान दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से शुरू होगी। यहां से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान होगा। शाम तक वापसी हो जाएगी। खाटूश्यामजी में 52 बीघा पार्किंग स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग होगी।पूरी यात्रा का कार्यक्रम तय है, ताकि समय की बर्बादी न हो। यह सेवा स्यंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालित की जा रही है। कंपनी देशभर में प्राइवेट हेलिकॉप्टर-चार्टर सेवाएं देती है।
एक ही दिन में दो धाम के दर्शन
डॉ. कुमार विश्वास ने कहा- मुझे यहां हेलीकॉप्टर से प्रथम यात्री के रूप में आने का सौभाग्य मिला। मैं भगवान के श्री चरणों में अपना माथा रखने के लिए आया हूं। लोगों की प्लानिंग रहती है कि एक ही दिन में खाटूश्यामजी-सालासर जाकर भगवान के दर्शन करें। अब यह सुविधा शुरू हो चुकी है। लोगों की भारत के आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति रुचि बढ़ रही है। यह एक तरह से भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य का उदयकाल है। खाटूश्यामजी-सालासर जैसी पुण्य भूमि पर पहुंचने के लिए अब हवाई सुविधा दिल्ली से उपलब्ध कराई जा रही है। कुमार विश्वास ने कहा- राजस्थान से मेरा पुराना नाता है। यह दैवीय विधान होता है, जब बाबा तय करते हैं, तब ही आपको बाबा के दर्शन होते हैं। किसी व्यक्ति के सामर्थ्यता, धन लोकप्रियता से कुछ नहीं होता।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन