दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आया भूकंप
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर से बहुत तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीन दिन के बाद ही दूसरे भूकंप ने हिला दिया है। दिल्ली, एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज करते हुए भूकंप केंद्र के नेपाल में होने की पुष्टि की है। इससे पहले 3 नवंबर को भी 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

इसके कारण नेपाल में करीब 150 लोगों की मौत हो गई। 15 और 16 अक्टूबर को भी दिल्ली,एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तीनों भूकंप का केंद्र नेपाल था। फिलहाल इस भूकंप से भारत में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है लेकिन इसे उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भी महसूस किया गया। कई जगहों पर यह इतना असरदार रहा कि लोग डर के कारण घर से बाहर निकल आए और अब वीडियो साझा कर रहे हैं। भूंकप वैज्ञानिकों के अनुसार 6 से अधिक तीव्रता की भूकंप तबाही मचा सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन