दिल्ली सीएम 1 अप्रैल तक हिरासत में
दिल्ली शराब घोटाला मामले में रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने गुरुवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है, जबकि अरविंद केजरीवाल की ओर से रमेश गुप्ता बहस कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं. इस दौरान एसवी राजू ने आरोप लगाया है, ‘सीएम अरविंद केजरीवाल डिवाइसों के पासवर्ड भी नहीं बता रहे हैं। गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
ईडी ने कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान कहा कि जब केजरीवाल से डिवाइस का पासवर्ड पूछा गया तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया और कहा कि वह वकीलों से पूछकर बताएंगे।

ईडी की ओर से पेश वकील एसवी राजू ने उनकी रिमांड की मांग करते हुए कहा कि केजरीवाल को कुछ और लोगों से आमना-सामना कराना है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को शराब पुलिस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ईडी ने 7 दिनों की और रिमांड की मांग करते हुए कहा कि केजरीवाल की पत्नी के एक मोबाइल फोन का डेटा निकाला गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है। हालाँकि, 21 मार्च को तलाशी के दौरान जब्त किए गए मुख्यमंत्री के अन्य 4 डिजिटल उपकरणों का डेटा अभी निकाला जाना बाकी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए