हिरण शिकार करने वाले चार शिकारी गिरफ्तार, बंदूक बरामद
बीकानेर। पिछले दिनों बीकानेर के बज्जू में हिरण शिकार करने वालों की धरपकड़ की गई। अब श्रीडूंगरगढ़ में शिकारियों को पकड़ा गया है। गांव लाखनसर की रोही में शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन शिकारियों ने हिरण को मारा है।
विभाग के एसीएफ सत्यपाल के निर्देशन में रेंजर मोहनलाल मीणा, वनपाल हरिकिशन, वनरक्षक राजेन्द्र बारोटिया, सीताराम सिद्ध, सुभाष सिद्ध व मंजू शिकारियों को पकडऩे में एक्टिव रही। सरदारशहर के आसासर निवासी बीरबल, हरिपाल, परमाराम व साबला को गिरफ्तार किया। बुधवार को दर्ज मामले में गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद चिंकारा के अवशेष और एक टोपीदार बंदूक बरामद की। टीम ने हिरणों के अवशेषों से एफएसएल रिपोर्ट लिए और डॉक्टर टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। अवशेषों का पंचनामा बनाकर दफन कर दिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन