दीपावली : आपातकालीन इकाइयों में अतिरिक्त डॉक्टर्स की ड्यूटी
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने दीपावली पर्व को देखते हुए पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. सोनी ने हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल, ट्रॉमा सेंटर तथा बच्चा अस्पताल का निरीक्षण किया और विभागाध्यक्षों से चिकित्सकीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष को मरीजों के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने, सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने, स्टाफ की समय पर उपस्थिति रहने संबंधित निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि दीपालवली पर पीबीएम की आपातकालीन इकाईयों में करीब 20 अतिरिक्त डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गयी है जो राउण्ड द क्लॉक अपनी सेवाएं देंगे। इसी के साथ ट्रॉमा सेंटर में डॉ. एल.के. कपिल की देखरेख में भी अतिरक्ति डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे आपातकाल में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन