दीपक अरोड़ा का मकान तोडऩे पहुंचा प्रशासन, केवल छपरा तोड़ वापस लौटे, देखें वीडियो
बीकानेर। शनिवार को रामपुरा बस्ती में दीपक अरोड़ा का मकान तोडऩे के लिए पुलिस और प्रशासन का अमला पहुंचा और केवल छपरा तोड़कर वापस निकल गया। बताया जा रहा है कि नगर विकास न्यास से पट्टा जारी होने के कारण अरोड़ा के मकान को तोड़ा नहीं गया। उधर, खुद अरोड़ा का कहना है कि उसके पास किसी तरह का नोटिस ही नहीं आया। नयाशहर पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला शनिवार को रामपुरा बस्ती पहुंचा था। यहां हिस्ट्रीशीटर दीपक अरोड़ा के घर के आगे जेसीबी मशीन भी लगा दी गई। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने जो भी अवैध बनाया हुआ है, उसे तोडऩे के आदेश थे। घर के आगे बने छपरे अवैध रूप से बने हुए थे और सड़क मार्ग में बाधित हो रहे थे, इसलिए तोड़ दिए गए। मकान का उनके पास यूआईटी का पट्टा है, इसलिए नहीं तोड़ा गया। आपको बता दें दीपक अरोड़ा के खिलाफ बीस साल पुरानी हिस्ट्रीशीट है। जिसमें अधिकांश मामलों का निपटारा हो चुका है और हिस्ट्रीशीट बंद करने के लिए भी न्यायालय में मामला चल रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन