‘समर्पण समाज के लिए’ देहदान संकल्पितों का हुआ सम्मान, अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर
बीकानेर। सर्व मानव कल्याण समिति एवं रोटरी क्लब बीकानेर मिटाउन तथा आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा रिद्धि सिद्धि भवन में ‘समर्पण समाज के लिए’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति अध्यक्ष डॉ राकेश रावत ने बताया कि कार्यक्रम में देहदान व अंगदान से जुड़ी भ्रांतियां को दूर करने एवं जागरूकता संबंधी व्याख्यान दिया गया इस दौरान देहदान संकल्पितजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ.गुंजन सोनी प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज, डॉ. जसकरण प्रोफेसर एनाटॉमी, जयनारायण गोयल, राजेश चूरा का आतिथ्य रहा। डॉ. रावत ने बताया कि कार्यक्रम में पूरनराम नैन, प्रेरणा भाटिया, प्रवीण चावला, लता चावला, बाबू खान, सुनील गुप्ता, अर्चना गुप्ता, राजू सिंह, अल्का भाटिया, उपासना भाटिया, शालिनी भंडारी, अलका स्वामी, मोतीराम राड, डॉ.एनसी मिड्ढा, अशोक माथुर, बाला माथुर, कुशाल सिंह, कुंदललाल उतरेजा, राजेश भोजक, सुधीर मिश्रा, अश्विनी घई का देहदान संकल्पित होने पर सम्मान किया गया।

डॉ. जसकरण ने देहदान व अंगदान से संबंधित प्रश्नों का जवाब देकर अंग विहीन व्यक्ति के जीवन में अंगदान के महत्व को समझाया। आरएलजी फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने अपने संस्थान के बच्चों के साथ स्पीच, नाटक व नृत्य आदि के माध्यम से देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला। ऋषि आचार्य, राजेश पारीक व गुलाब सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विनय हर्ष ने किया। कार्यक्रम में दृष्टि शर्मा, राम पारीक, दिया, वेदप्रकाश, यश, निखिल, अंजलि, पलख द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

इस दौरान हरिनारायण व्यास, राजू मूलचंदानी, शशि वर्मा, सुरेंद्र डागा, अनिरुद्ध उम्मट, उमाशंकर आचार्य, नासिर जैदी, विजय कपूर, दिलीप गुप्ता, अयूब कायमखानी, सलीम कायमखानी, नीरज रावत, तनवीर हुसैन लखानी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नवरतन अग्रवाल, घनश्याम रामावत, गिरिराज जोशी, श्रीलाल चाँड़क, प्रभुलाल सैन, जावेद जोईया, पवन झाम, संजीव कुक्कर, लीलाधर, उत्तम पंवार एवं भगवान राम की सहभागिता रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन