खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में जा घुसी, तीन युवकों की मौत
बीकानेर। खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे पांच युवकों की कार रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रामसरा की रोही में आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को बीकानेर रेफर किया गया है। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसे में हरियाणा के कैथल निवासी सोनू (35), सरसा निवासी श्याम बाबू (19) व झुंझनूं जिले के गांव ठाठवाड़ी निवासी साहिल धाणक (18) की मौत हो गई। सरसा निवासी कैलाश (30) को बीकानेर रेफर किया गया है।

एक अन्य घायल प्रदीप का राजकीय डीबी अस्पताल में उपचार जारी है। कार को सोनू चला रहा था। मृतकों के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे सोनू अपनी कार से खाटूश्यामजी दर्शन करने की बात कहकर गया था। प्रदीप ने बताया कि कैथल निवासी मृतक सोनू ने उसे कहा कि राजस्थान के खाटूश्याम में बाबा श्याम के दर्शन करने चलते हैं। रास्ते में यह हादसा हो गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन