सड़क हादसे में एक की मौत
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के आरडी 682 के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने ही रुककर सहायता की और पुलिस को सूचना दी। घायलों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार चालक 28 वर्षीय जाकिर खान (निवासी गांव चकोसा, तहसील पूगल) की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पूगल के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। आरडी 682 के पास बीकानेर रोड पर जनता होटल के पास ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ। पूगल थाना के हेड कॉन्स्टेबल मनोहर सिंह शेखावत व हेड कॉन्स्टेबल धर्माराम गोदारा मौके पर पहुंचे। पूगल पुलिस ने स्कॉर्पियो व कार को सड़क से हटवाया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन