नोखा थाने के कांटेबल की मौत, एक साल पहले छोटे भाई ने भी की थी सुसाइड
बीकानेर। नोखा थाने के कांस्टेबल विकास मीणा के सुसाइड से हर कोई स्तब्ध है। बुधवार रात करीब 9 बजे विकास मीणा ने पुलिस थाने के पास स्थित अपने प्राइवेट क्वार्टर में फांसी लगा ली थी। सीओ हिमांशु शर्मा के अनुसार विकास की पत्नी व बच्चियों के चिल्लाने पर पुलिस तुरंत क्वार्टर पहुंच गई। पहले नोखा अस्पताल ले जाया गया, ट्रीटमेंट दिया गया। हालत गंभीर थी मगर सांसें चल रही थी, चिकित्सकों की सलाह पर पीबीएम रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा।
बताया जा रहा है कि वह खाना खाते खाते अचानक उठा और कमरा बंद करके फांसी लगा ली। विकास के घर पर अब कोई पुरुष नहीं बचा है। विकास से एक साल पहले उसके छोटे भाई ने भी सुसाइड कर ली थी। विकास के पिता की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास अपने पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति में ही पुलिस की नौकरी लगा। उसे पुलिस कांस्टेबल बने आठ साल हो चुके थे। विकास मूल रूप से झुंझुनू के उदयपुरवाटी क्षेत्र का था। अब उसकी मां, पत्नी व दो बेटियां ही हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन