महंगाई राहत कैम्प ने रचा कीर्तिमान, 1 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड किए वितरित
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों ने कीर्तिमान रच दिया है। कैम्पों में शुरूआती पांच दिनों में ही लगभग 1 करोड़ 6 लाख 64 हजार 53 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इन गारंटी कार्डों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की 10 लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल रही है।
शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 9 लाख 44 हजार 822, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 15 लाख 43 हजार 902, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 1 लाख 23 हजार 665, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 16 लाख 60 हजार 378, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 6 लाख 3 हजार 412 एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 1 लाख 85 हजार 894 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 7 लाख 88 हजार 338, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 8 लाख 50 हजार 492, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 19 लाख 81 हजार 575 तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 19 लाख 81 हजार 575 रजिस्ट्रेशन हुए हैं
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए