महंत का मिला शव
जोधपुर के बिलाड़ा में शुक्रवार सुबह श्रीहनुमान मंदिर के महंत अपने कमरे में फंदे से लटके मिले। सुबह 8 बजे जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो घटना का पता लगा। इसके बाद बिलाड़ा पुलिस को सूचना दी गई। महंत के सुसाइड के बाद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं और हिंदूवादी संगठनों के लोगों की भीड़ लग गई। बिलाड़ा थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया- हनुमान मंदिर में रहने वाले महंत ताजाराम (40) ने बीती रात मंदिर परिसर में ही बने एक कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह मंदिर में आए लोगों ने महंत का शव कमरे में फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बिलाड़ा सीओ राजवीरसिंह चम्पावत के साथ बिलाड़ा पुलिस जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला।

जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसके बारे में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर बिलाड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचाया। मौके पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग जमा हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिलाड़ा कस्बे में बिलाड़ा-पतालियावास रोड पर श्रीहनुमान मंदिर है। खींवसर के रहने वाले ताजाराम नाम के महंत पिछले 5 साल से इस मंदिर में रहते थे और पूजा-पाठ करते थे। गुरुवार रात को महंत मंदिर में पूजा पाठ कर अपने कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब लोगों को महंत के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली तो चर्चाएं होने लगीं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने महंत के परिजनों को भी सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए