रामेदवरा में मिला बीकानेर के कांस्टेबल का शव
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाने में कार्यरत एक कांस्टेबल रमेश थालोड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जैसलमेर के रामदेवरा स्थित राम सरोवर में मिला है। थालोड़ यहां से एक पेशी के लिए 16 अगस्त को जैसलमेर रवाना हुआ था। वह जैसलमेर नहीं पहुंचा था। दो दिन से परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव रामेदवरा के रामसरोवर तालाब में मिला है।

ग्रामीणों ने शव को तालाब में देखा तो पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव मोर्चरी में रखवाया। पड़ताल करने पर उसकी पहचान थालोड़ के रूप में हुई। मौके पर एडिशनल एसपी मूल सिंह, पोकरण सीओ कैलाश विश्नोई, रामदेवरा थानाधिकारी खम्माराम भी पहुंचे। मृतक रमेश के परिजनों को सूचित किया है। बताया जा रहा है कि रमेश पिछले लंबे समय से आंत के इंफेक्शन से जूझ रहा था और इसी कारण पिछले करीब 2 माह से श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी गैर हाजिर था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन