हाथ कमर के पीछे बंधे और फंदे पर लटका हुआ मिला शव
बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। अपने ही घर में फंदे पर लटका हुआ था और उसके हाथ कमर के पीछे बंधे हुए थे। आमतौर पर सुसाइड करते हुए हाथ खुले होते हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से छानबीन कर रही है। करणी इंडस्ट्रियल एरिया में एक किराए के घर में संजय सिंह नामक युवक का शव मिला। करीब तीस साल के इस युवक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे, तो उसने सुसाइड कैसे किया? इसी तरह के सवाल अब उठ रहे हैं। एमपी नगर पुलिस थाने के इंचार्ज सुरेश जाट ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है। परिजनों ने भी सुसाइड की रिपोर्ट दी है। अगर कोई हत्या का शव हुआ तो उस एंगल से भी जांच की जाएगी। फिलहाल मृतक का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक संजय सिंह चूरू के सांडवा गांव का रहने वाला है और यहां मजदूरी के लिए आया हुआ था। वो करणी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में ही काम करता था। उसके पास कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन