मां, बेटी और दोहिते की डिग्गी में मिली लाश
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक महिला ने अपने दोहिते के साथ पानी की डिग्गी में छलांग लगा दी। बेटी दोनों को बचाने के लिए डिग्गी में कूद पड़ी। तीनों की मौत हो गई। मामला धीरदेसर चोटियान गांव का है, जहां से मृतकों के शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में लाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। धीरदेसर चोटियान गांव के गौरीशंकर जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी मां परमादेवी जाट पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। ननिहाल आए हुए दो साल के भांजे विशाल को लेकर देर रात डिग्गी में छलांग लगा दी।

बच्चे के रोने की आवाज आई तो बच्चे की मां और गौरीशंकर की बहन राजूदेवी भी पीछे दौड़ी। तब तक नानी अपने दोहिते के साथ कूद चुकी थी। राजू देवी ने छलांग लगाकर दोनों को बचाना चाहा लेकिन वो भी डूब गई। तीनों की मौत हो गई। तीनों के शव सुबह डिग्गी में तैरते मिले। 22 वर्षीय राजूदेवी पुत्री नानूराम, 45 वर्षीय परमादेवी पत्नी नानूराम तथा राजूदेवी का दो साल के पुत्र विशाल के शव अब श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां तीनों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्ट्या ये मामला सुसाइड का लगता है। इसी आधार पर तीनों का पोस्टमार्टम किया गया है और मर्ग दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की छानबीन की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन