दिन-रात तपिश, देखें 32 शहरों का तापमान
बीकानेर। राज्यभर में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। प्रदेश के लगभग 32 शहरों में पारा 43 से 47 के बीच दर्ज किया गया। गर्मी का यह आलम है कि सुबह-सुबह 30-32 डिग्री के करीब तापमान रहता है, यानि शुरुआत तपिश से होती है और दिन बढऩे के साथ तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच जाता है। इतना ही नहीं शाम होने के बाद भी तापमान में कमी नहीं आती और शनिवार-रविवार को रात्रि करीब आठ-साढ़े आठ बजे तक तापमान 40-41 के करीब रहा। गर्मी के कारण न दिन को चैन मिल रहा है और न ही रात को सुकून।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हीटवेट का दौर अब तीव्र हीटवेव में बदलने जा रहा है यानि आगामी दो-तीन दिन लू का दौर और भी तेज होने वाला है, इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है। हालांकि रविवार दोपहर को बीकानेर में मात्र कुछ देर के लिए बादल घिरे लेकिन आंधी के बाद फिर से धूप ने गर्मी को बढ़ा दिया। राज्य में अधिकतम तापमान गंगानगर में 46.7 डिग्री दर्ज किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन