नौ दिन भजनों की रहेगी गूंज, 21 को खनकेंगे डांडिया
बीकानेर। नवरात्रा के पावन अवसर पर सुदर्शना नगर महिला विकास समिति के तत्वावधान में शहीद भगतसिंह पार्क में नौ दिन भक्ति संगीत, भजन सरिता प्रवाहित होगी। 21 अक्टूबर को माँ नागणेचीजी नवरात्रा डांडिया उत्सव आयोजित होगा।

समिति की राजश्री शर्मा के नेतृत्व में रविवार से पार्क में भक्ति भजन सरिता प्रारंभ हुई। डांडिया उत्सव के पोस्टर का लोकार्पण नरेन्द्र लोहिया, बाबू भाटी, शंकर सेवग, भगीरथ भाटी, मनीष भोजक द्वारा किया गया। भजन मण्डली की टीना लोहिया, अंजू धूडिय़ा, चन्द्रकला, उर्मिला, रेखा, ममता, सन्तोष, आशा, चन्दा, अनुराधा, तोषी, रानू भाटी, किरण जांगिड़, भंवरी देवी, आशा धूडिय़ा, हनी एवं उषा मेहता ने भजनों की प्रस्तुति दी। तरुण भोजक ने आभार ज्ञापित किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन