दान पेटी चोर 24 घंटे में गिरफ्तार
बीकानेर के माणकासर गांव में गुरु जम्भेश्वर मंदिर की दान पेटी उठाकर ले जाने के आरोपी युवक को चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर लिया। दान पेटी में कितने रुपए थे, ये खुलने के बाद ही पता चलेगा। हड़मानाराम बिश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि बज्जू थाना क्षेत्र के गांव माणकासर के गुरु जम्भेश्वर मंदिर में चोरी हुई है। चोर मंदिर की दान पेटी लेकर फरार हो गया है। ये दान पेटी काफी समय से खोली नहीं गई थी, ऐसे में इसमें बड़ी मात्रा में रुपए होने की संभावना है। इस पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और एडिशनल एसपी प्यारेलाल की बनाई टीम ने एफआईआर दर्ज होने के चौबीस घंटे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के गोकुल निवासी हसन खान पुत्र कमाल खान मिरासी को गिरफ्तार किया है। हसन खान ने पहले भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में वारदात होने पर सबसे पहले पुलिस का उसी पर शक गया था, जो सही साबित हुआ है। वारदात का खुलासा करने वालों में बज्जू थानाधिकारी रामकेश मीणा, हेड कांस्टेबल श्रवणराम,कांस्टेबल भागीरथ और मोडाराम की विशेष भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए