गंगाशहर में बड़ा हादसा : सिलेंडर में विस्फोट, तीन घायल
बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सुबह सिलेंडर में आग लगने से तीन जने घायल हो गए। घटना पुरानी लाइन क्षेत्र की है। जहां सुबह नाश्ता बनाने के लिए गैस चूल्हे पर जैसे ही मंजू ने लाइटर जलाया, वैसे ही तेज आग लगी और धमाका हो गया। पहले से सिलेंडर लीक था, जिसका घर वालों को पता ही नहीं चला।
हादसे में मूलचंद, उसका बेटा पुनीत (4) और पत्नी मंजू घायल हो गई। मूलचंद और पुनीत की हालत खतरे से बाहर है लेकिन मंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ट्रोमा सेंटर की आईसीयू में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। धमाका तेज होने के कारण पड़ौसी भी पहुंच गए। पड़ौसियों ने ही सबसे पहले घायलों को संभाला। पुलिस का मानना है कि सिलेंडर लीकेज होने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन