करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का आरोपी बीकानेर से गिरफ्तार
बीकानेर। दो हजार करोड़ रुपए की साइबर फ्रॉड करने के मामले में श्रीगंगानगर की सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक और आरोपी को बीकानेर से गिरफ्तार किया। इस आरोपी के खाते में ठगी की 99 करोड़ 67 लाख रुपए की रकम जमा हुई थी। सदर सीआई सुभाषचन्द्र ने बताया कि इस साइबर फ्रॉड में बड़े पैमाने पर रकम इधर उधर करने में बीकानेर के तिलकनगर में संचालित करणी ट्रेडिंग कंपनी की अहम भूमिका सामने आई। इस फर्म के नाम से बैंक खाते में यूपीआई और नेट के माध्यम से कुल 99 करोड़ 65 लाख 47 हजार 938 रुपए के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। यह खाताधारक 36 वर्षीय कृष्ण शर्मा है। यह आरोपी पहले महाराष्ट्र के ठाणे में रहता था। इसके बाद बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में अपने मूल गांव खारडा में आ गया। गांव से बीकानेर के तिलकनगर में करणी ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने लगा। इसके बारे में कप्यूटर और लेपटॉप से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पहचान हुई। आरोपी कृष्ण शर्मा को बीकानेर से गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत मेें पेश किया।
अदालत से 22 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया है। इसी साल 28 जनवरी को कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंगलागी निवासी परिवादी कांटेप्पा बाबू चव्हाण ने श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना में रिपोर्ट पेश दी कि आरोपी अजय आर्य व उसके साथियों ने कर्नाटक में कैपमोर एफएक्स कपनी में करोड़ों रुपए का निवेश करवाकर कर्नाटक के हजारों लोगों से साइबर फ्रॉड किया है। करीब दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के साइबर ठगी के आरोपी फरार होकर श्रीगंगानगर में आ गए। सदर और पुरानी आबादी पुलिस ने इस मामले में श्रीगंगानगर की अबिका सिटी-2 से आरोपी अजय आर्य के मकान से 10 लाख रुपए, लग्जरी कार व साइबर फ्रॉड के दस्तावेज व उपकरण बरामद किए थे।मुख्य सरगना अजय आर्य के पिता लाजपत आर्य व भाई दीपक आर्य को भी गिरफ्तार किया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन