साइबर फ्रॉड : लालच देकर ठगे 1 करोड़
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, हर दिन साइबर क्राइम का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ सालों से साइबर फ्रॉड के मामलों में भी काफी वृद्धि हुई है। कई मामलों में लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा बैठते है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पुणे में ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया है। ओल्ड सांगवी के एक निवासी को ऑनलाइन घोटाले में 1 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी हो कि यह रकम उन्होंने खुद अपने हाथों से ट्रांसफर की है। उन्होंने यह रकम इनवेस्टमेंट में हाई रिटर्न के लालच में दांव पर लगाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुताबिक तीनों आरोपियों की पहचान आकांक्षा, राम शर्मा और रुद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। इन्होंने खुद को जयपुर की एक कंपनी इन्वेस्टमेंट इंडिया का कर्मचारी बताया। पीडि़त रवींद्र भगत से मोबाइल नंबर 8052140219, 9118508452 और 6262323108 से संपर्क किया। आरोपियों ने भगत को अपने डीमैट खाते को संभालने का आश्वासन दिया और शुरुआत में शिकायतकर्ता को निवेश के लिए अच्छा रिटर्न दिया। इस प्रकार से आरोपी ने पीडि़त का पूरा विश्वास हासिल कर लिया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि यह कहकर अधिक पैसा निवेश करने का लालच दिया कि उन्होंने मालिकाना व्यापार के संदर्भ में आईटी बक्स (यू.एस.) नामक कंपनी की फ्रेंचाइजी ली है।

आरोपी ने शिकायतकर्ता का विश्वास हासिल करने के लिए एक ई-मेल आईडी Suport@investmemtind.com से बार-बार ई-मेल भेजकर 70 प्रतिशत लाभ का आश्वासन दिया। इसलिए शिकायतकर्ता अपने 70 प्रतिशत लाभ के लालच अधिक पैसे भेजता रहा। साइबर फ्रॉड का यह मामला जून से लेकर नबंवर तक चला। हालाांकि, जब शिकायतकर्ता को कोई लाभ/रिटर्न नहीं मिला, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायतकर्ता भगत को 99,92,000 रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद गुरुवार को रवींद्र भगत ने सांगवी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 406 और आईटी अधिनियम की धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है
।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए