खेत में काम करते लगा करंट, युवक की मौत
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान खुले तारों के टच होने पर झटका लग गया। घटना सोमवार देर रात लालासर गांव की है। युवक 26 साल का लेखराम पुत्र आदूराम मेघवाल था। घटना की जानकारी पर सरपंच सुनील मलिक उप जिला हॉस्पिटल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। युवक खेत में बिजली कनेक्शन के पास ही था।
अचानक एक खुले तार को टच करने के कारण करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक खुद को नहीं छुड़ा सका। उसे अचेत हालत में परिजन हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके बुजुर्ग माता-पिता का हाल बेहाल है। घर में मातम छाया हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे और एक मासूम बेटी बिलख पड़े। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन