अयोध्या में भीड़ बेकाबू, सिक्योरिटी तोड़ दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज प्रभु श्री रामलला की पहली मंगला आरती हुई। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। लोग सिक्योरिटी तोड़कर दर्शन करने भाग निकले। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हुए। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं।

जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। रामलला के शयन के लिए पट दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक बंद रहने थे, लेकिन भीड़ के चलते 1 बजे ही खोल दिए गए। एक बार तो लोग सिक्योरिटी तोड़कर ही भाग निकले। स्थिति बिगड़ते देख पहले यूपी के गृह सचिव और डीजी लॉ एंड ऑर्डर अयोध्या पहुंचे। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए।
आरएफ ने मोर्चा संभाला, तब जाकर दर्शन की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो पाईं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए