करोड़ों रुपए के जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट
बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा जब्त अवैध मादक पदार्थों की ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान 130 अभियोगों में जब्तशुदा करीब 2 करोड़ 03 लाख 805 रूपये के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। बीकानेर पुलिस द्वारा गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा एसपी कावेन्द्रसिंह सागर, अति. पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी, अति. पुलिस अधीक्षक, शहर, पुलिस निरीक्षक (अपराध सहायक) सुभाष बिजारणियां, उप निरीक्षक (रीडर) जगदीश सिंह एवं एस.आर. अनुभाग के हैड कानि. सुगनचंद, हैड कानि. लक्ष्मणसिंह, कानि. श्रवण कुमार व कानि. सुनील कुमार की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। अवैध मादक पदार्थों में 1066.03 किग्रा डोडा पोस्त, 136.450 किग्रा अफीम के पौधे, 25.831 किग्रा गांजा, 233 ग्राम स्मैक, 431.25 ग्राम MD 95 ग्रामMDMA व 17,780 टेबलेट, 07 बोतल सिरप नशे की नष्ट की गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन