एक ही सीरिज के करोड़ों रूपये कार से बरामद
जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक कार से लगभग 2 करोड़ रुपए की नकली करेंसी मिली है। सभी नोट 500 के हैं। पुलिस ने नोट और कार जब्त कर ली है। एक आरोपी को डिटेन किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक कार से बड़ा अमाउंट कैश में लाया जा रहा है।

सूचना पर टीम को भेजा तो कार से करीब 2 करोड़ का कैश जब्त किया, सभी नोट 500 के थे। एक ही सीरीज के नोट होने के कारण प्राथमिक जांच में करेंसी फेक पाई गई है। इसके बाद मामला दर्ज कर कैश को जब्त कर लिया गया है। कार व कैश के साथ मिले आरोपी हनवंत से पूछताछ की जा रही है। हनवंत नागौर का निवासी है। उससे मिली सूचना के आधार पर कुछ और लोगों को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए