करोड़ों निवेशकों को मिलेगा ‘सहारा’, 45 दिनों के भीतर मिल जाएगा पैसा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए सहारा में करोड़ों निवेशकों के फंसे पैसे वापस मिलेंगे। यहां निवेश करने वाले लोगों की उम्मीद खत्म होने लगी थी। लेकिन इस पोर्टल के लॉन्च होने से निवेशकों को उम्मीद मिली है कि उनके मेहनत से निवेश किए हुए पैसे अब उनके पास आ जाएंगे। सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ अमित शाह ने अटल भवन में किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सहारा की सहकारी समितियों में जिन लोगों के रुपये कई सालों से डूबे हुए थे, उसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोर्टल लॉन्च करते हुए अमित शाह ने कहा- मोदी सरकार ने छोटे निवेशकों की चिंता की। सहारा रिफंड पोर्टल एक पारदर्शी जरिया बना है। इससे 5000 करोड़ रुपये वापस मिलेंगे। इसके साथ ही 1 करोड़ लोगों को शुरुआती तौर में फायदा होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए