600 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी भी गिरफ्तार
पोरबंदर। इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात एटीएस ने रविवार को अरब सागर में भारतीय सीमा में ८० किलो ड्रग्स जब्त की है। इसकी कीमत 600 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। टीम ने ड्रग्स पैडलिंग करने वाले 14 पाकिस्तानी पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले गिर सोमनाथ पुलिस ने वेरावल शहर के घाट पर बहकर आई 350 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं जब्त की थीं। उसके बाद से ही दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गुजरात और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पैडलर्स को पकडऩे के लिए ऑपरेशन चला रही थीं।

इंडियन कोस्ट गॉर्ड ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इस नाव की तलाश में रात भर ऑपरेशन चलाया गया था। वेस्ट अरेबियन सी में पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया, जिसमें 14 पाकिस्तानी कू्र मेंबर सवार थे। उनके पास से 80 किलो ड्रग्स पकड़ा गया। गौरतलब है कि बीते फरवरी महीने में एनसीबी और भारतीय नौसेना ने गुजरात तट के पास ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की थी। इस ऑपरेशन में 3 हजार 132 किलो ड्रग्स जब्त की गई थी। इसकी कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक की थी। इसके साथ ही पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए