दो कारो की भिड़त में दम्पति की मौत
बीकानेर। नागौर के बाराणी गांव के पास सड़क हादसे में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता अशोक शर्मा और उनकी पत्नी की इलाज के दौरान बीकानेर में मौत हो गई। दोनों का शव जोधपुर ले जाया जा रहा है। उनकी बेटियों का इलाज बीकानेर में चल रहा है। जानकारी अनुसार सहायक अभियंता अशोक शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा (55) शनिवार को नागौर से पत्नी और दोनों बेटियों के साथ कार में परिवार के साथ बीकानेर आ रहे थे। बाराणी गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में चारों जने घायल हो गए।

सहायक अभियंता अशोक और उनकी पत्नी सुमन आगे बैठे थे, उन्हें गंभीर चोट आने पर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। नागौर में भर्ती बेटी मिनल (23) और मानसी (18) को भी बाद में बीकानेर रैफर किया गया। बेटियों का इलाज अभी भी बीकानेर में चल रहा है, पति-पत्नी का शव विशेष गाड़ी से जोधपुर के लिए रवाना किया गया है। शर्मा जोधपुर में हाई टेंशन लाइन की मेंटेनेंस का काम देखते थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन