बॉर्डर पर रोहिंग्या दम्पती गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से सटे महाजन कस्बे में पिछले लंबे समय से रोहिंग्या पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पति पत्नी मूल रूप से बर्मा के रहने वाले हैं, लेकिन अवैध रूप से बीकानेर के इस कस्बे में रह रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

बर्मा के हाथीवाड़ा एरिया में रहने वाला यासीन खान महाजन के वार्ड संख्या पंद्रह में किराए के घर में रहता था। साथ में उसकी पत्नी रसीदा भी रहती है। दोनों के बारे में पिछले दिनों पुलिस को शिकायत मिली थी। इस पर यासीन और रसीदा दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम दोनों के तहत मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह ने खुद मामला दर्ज किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन