दंपति ने किया सुसाइड का प्रयास, पति की मौत
बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सागर गांव में पति-पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते एक साथ आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में है। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि मृतक का नाम सागर निवासी हरिराम मेघवाल है और पत्नी संतोष का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन